फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बल्लमपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। गांव बल्लमपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव लेने गई पुलिस से मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए लौटा दिया गया। 13 घंटे बाद सोमवार की सुबह करीब नौ बजे जेई और अन्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी 23 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र सुरेश चंद्र रविवार की देर शाम करीब आठ बजे बाजरा की फसल सिंचाई कर रहा था। सिंचाई के दौरान गोविंद हाईटेंशन लाइन में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक जगदत्त सिंह पुलिस बल के साथ शव उठाने पहुंचे तो मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के लापरवाह कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने व मुआवजा न मिलने तक शव को न उठाने देने की बात कही। चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण घटनास्थल के पास ही नलकूप पर शव को रखे हुए थे। सोमवार की सुबह एसडीएम कुरावली अनूप कुमार, सीओ कुरावली डीपी गौड़, तहसीलदार अरुण कुमार भी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे। परिजन कार्रवाई व मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। इस बीच सदर विधायक राजकुमार यादव ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज कराए जाने व मुआवजा की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया। मृतक परिजन व ग्रामीण आश्वासन से संतुष्ट हो गए। 13 घंटे से गांव में रखे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जेई व कर्मियों के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
गोविंद के पिता सुरेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने जेई व अन्य कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। लापरवाही में जेई नरायन सिंह, लाइनमैन निर्वेश उर्फ मोटे व अन्य कर्मियों को नामजद किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
के पिता की तहरीर पर जेई और लाइनमैन सहित अन्य कर्मियों के वि रुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - जगदत्त सिंह, प्रभारी निरीक्षक औंछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें