फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पत्नी का सिर काटकर हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, नवंबर 2019 में हुई थी वारदात

Thu, 02 Sep 2021 09:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

घटना 10 नवंबर 2019 की है। पत्नी पति के शराब पीने का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान पति ने बांके से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। इसके बाद उसका सिर लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने कमरे से मृतका का धड़ बरामद किया था। 
विज्ञापन
हत्यारा पति, मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कछपुरा मोहल्ले में पत्नी की सिर काटकर हत्या के आरोपी पति को जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने दोषी पाया है। उसे बुधवार को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। पत्नी पति के शराब पीने का विरोध करती थी। इसलिए पति ने हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन


एत्मादपुर के मोहल्ला सत्ता निवासी शांति देवी की शादी घटना से 15 साल पहले कछपुरा निवासी नरेश उर्फ लाला से हुई थी। आरोपी पति नरेश टीवी रिपेयरिंग का काम करता था। नरेश शराब पीने का आदी था। इसका शांति देवी विरोध करती थीं। दस नवंबर 2019 को पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उसने पत्नी का सिर धारदार हथियार से काट डाला था। 

आरोपी नरेश अपनी पत्नी शांति देवी को चार बच्चों के सामने दूसरे कमरे में घसीटकर ले गया था। इसके बाद बांक से पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया था। आरोपी पत्नी का सिर कनस्तर में लेकर फरार हो गया था। वह आटो से हरीपर्वत चौराहे पर पहुंचा था। चौराहे पर सिर कनस्तर से निकालने वाला था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के बच्चों को मां का धड़ कमरे में मिला था। इससे घटना की जानकारी हुई थी। इस मामले में शांति देवी के पिता चोब सिंह ने थाना एत्माददौला में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पति नरेश, ससुर ठाकुरदास, सास मुन्नी देवी और देवर को नामजद किया। कोर्ट साक्ष्य के आधार पर नरेश को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

बेटे-बेटी की गवाही रही अहम
केस के विचारण के दौरान एडीजीसी देव सिंह सोलंकी और डीजीसी बसंत कुमार गुप्ता ने 13 गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए। मृतका शांति देवी की बेटी पायल और बेटे अंकित की गवाही अहम रही। उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया। इस पर कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई।

भाई ने कहा, न्याय मिला
एत्मादपुर के मोहल्ला सत्ता में शांति देवी के पिता चोब सिंह और भाई चंद्रपाल रहते हैं। वहीं चारों बच्चे पायल, जया, अंकित और डिंपल बाबा के पास कछपुरा में रहते हैं। चंद्रपाल का कहना है कि नरेश ने बहन की हत्या की थी। अब न्याय मिला है। उधर, घटना ने मोहल्ले के लोगों को भी झकझोर दिया था। आरोपी पति नरेश सिर को हरीपर्वत चौराहे पर ले जाकर लोगों को दिखाना चाहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें