यूपी के फिरोजाबाद में थाना एका के गांव काबिलपुर में पांच वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इसके साथ ही अरोपियों पर बीस-बीस हजार का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं कराने पर अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
थाना एका के गांव काबिलपुर निवासी सुनहरीलाल की गत 23 मार्च 2013 को गांव लौटते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे राजेश ने सुम्मेर, रामसिंह, सोरन सिंह, दिवारीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने जांच के बाद राम सिंह एवं अमर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। न्यायालय ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और 319 के तहत सोरन सिंह, दिवारी लाल को तलब किया।