फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची ने बदली करवट और गिर गई आग के शोलों में

Tue, 23 Jan 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
अलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाए गए अलाव में मासूम बच्ची गिरकर झुलस गई। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अमरुद्दीन निवासी सहावर ने ठंड के मौसम को देखते हुए अपने घर पर कमरे में अलाव जला रखा था। पास में ही बेड पर उनकी 6 माह की बेटी मंदिरा सो रही थी। 

मंदिरा ने सोते समय ही अचानक करवट बदली और वह अलाव में जा गिरी। उसकी चीख सुनकर परिवारीजन दौड़कर उसके पास पहुंच गए। बालिका को अलाव में गिरा देख उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

परिवारीजनों ने पानी डालकर अलाव को बुझाया और मासूम को तुरंत अलाव से बाहर निकाला। इस बीच बच्ची काफी जल गई थी। परिवारीजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बालिका 50 प्रतिशत तक जल चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें