फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में  32 अस्पताल और लैब के लाइसेंस रोके गए, सीएमओ ने लाइसेंस पर लगाई रोक...जानें वजह

Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग ने आगरा के 32 अस्पताल और लैब के लाइसेंस पर रोक लगाई है। दरअसल चालाकी से नाम बदलकर लाइसेंस के लिए आवेदन किए गए थे। जांच में ये करतूत पकड़ी गई। 
 
विज्ञापन
सीएमओ, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चिकित्सकीय मानक और लापरवाही पर कार्रवाई होने के बाद अस्पताल-लैब संचालकों ने कारस्तानी की। नाम बदलकर लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। भौतिक सत्यापन में चिकित्सकीय मानक और विशेषज्ञों की कमी मिली। इनके लाइसेंस पर रोक लगाकर आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रास न आया रसगुल्ले का कड़वा स्वाद: दुकानदार पर टूट पड़े ग्राहक, छिड़ी जंग, चले ईंट-पत्थर; देखें वीडियो

 
Trending Videos

पुराने रिकॉर्ड में खुल गई पोल
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 2023-24 सत्र के लिए 32 अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस के लिए आवेदन आए। इनके संचालकों ने नाम बदलकर नए अस्पताल-लैब के तौर पर आवेदन किया था। इनमें पूर्व में सेवाएं दे रहे चिकित्सकीय स्टाफ भी वही था। कुछ का पता भी पूर्व का ही था। पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर इन अस्पतालों में मरीज की मौत के बाद हंगामा, निरीक्षण में चिकित्सक समेत मानक नहीं मिले थे।

ये भी पढ़ें -    UP: स्पा सेंटर में पहुंचा युवक...वहां प्रेमिका को ऐसे हाल में देख उड़े होश, मामला जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
 
विज्ञापन

दोबारा होगा निरीक्षण
ऐसे में दोबारा से टीम भेजकर इनका निरीक्षण करवाया। इनमें आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और चिकित्सकीय संसाधन अधूरे मिले। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी मिली। इस पर इनके आवेदन को रद्द कर दिया है। अब इनके लाइसेंस नहीं बनेंगे। इसके साथ ही 2024-25 सत्र के लिए किसी नए अस्पताल का लाइसेंस नहीं किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें