फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एलआईसी में विकास अधिकारी के साथ मारपीट, छीना मोबाइल; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 May 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एलआईसी में विकास अधिकारी के साथ बीच सड़क पर मारपीट की गई। उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। जानें पूरा मामला...
 
विज्ञापन
मारपीट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बीच सड़क पर मारपीट कर रहे लोगों की वीडियो बनाना भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी को मंहगा पड़ गया। आरोपियों ने मोबाइल छीनकर उनके साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


निखिल गार्डन फेस-1, ताजगंज निवासी मौहब्बत सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 18 मई को वह फतेहाबाद कार्यालय से रात 10 बजे घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में पार्श्वनाथ प्लाजा चौराहे पर दो दर्जन से अधिक युवक रास्ता रोककर आपस में बीच सड़क पर झगड़ा कर रहे थे। 

वह उनकी वीडियो बनाने लगे। इस पर आधा दर्जन युवक उनके पास आ गए। उन्होंने मोबाइल छीन लिया। मारपीट कर गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने कावेरी विहार शमशाबाद रोड निवासी अजीत, दक्ष तौमर और प्रवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें