फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजो ने एलआईसी एजेंट का 68 हजार से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के मोहल्ला मोहन क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक मरम्मत की दुकान से टप्पेबाजो ने एलआईसी एजेंट का 68 हजार से भरा बैग उड़ा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। पुलिस आसपास के कैमरों को खंगाल रही है। एलआईसी के एजेंट ने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सहावर के मोहल्ला कटरा निवासी एलआईसी एजेंट मोहम्मद नौशाद लक्ष्मीगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एलआईसी की किस्त जमा करने के लिए 68 हजार रुपये निकाल कर लाया था। रुपये उसके बैग में रखे हुए थे। वह रास्ते में मोहल्ला मोहन स्थित पप्पू की दुकान पर अपनी मिक्सी ठीक कराने लगा। बैग उसने एक साइड रख दिया। इतने मे हीं दो अनजान लोग आए। उन्होंने दुकानदार को बातों में लगाया। उन्हीं का तीसरा साथी बैग लेकर चंपत हो गया। जब सभी लोग चले गए । तब एलआईसी एजेंट ने अपना बैग गायब पाया, उसके होश उड़ गए। घटना पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस भी जानकारी पर पहुंच गई। टप्पेबाजों की तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर क्राइम शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें