फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leptospirosis: नंगे पैर न चलें, बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, आगरा में मिली एक और महिला मरीज

Fri, 11 Nov 2022 04:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को नंगे पैर खेतों में नहीं जाना चाहिए। जानवरों के साथ काम करते समय खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
Leptospirosis - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंची एक और महिला में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी की पुष्टि हुई है। फतेहाबाद के बैरापुरा की रहने वाली 55 वर्ष की महिला की जांच में बीमारी पाई गई। इससे पहले दो नवंबर को कलाल खेरिया निवासी 35 वर्षीय महिला इस बीमारी से पीड़ित मिली थी। 

दुर्लभ बैक्टीरियल संक्रमण लेप्टोस्पायरोसिस

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस दुर्लभ बैक्टीरियल संक्रमण है। यह चूहों और खेत में रहने वाले अन्य जानवरों से फैलता है। बीमारी का लक्षण बुखार, खुजली, आंखों से खून निकलना, आंखें लाल हो जाना है। इलाज में देरी पर पीलिया की समस्या भी हो जाती है। इस बीमारी में लीवर व किडनी को नुकसान पहुंचता है। लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण

पैर में कोई चोट या खरोंच हो तो ढक लें

डॉ. अग्रवाल का कहना है कि इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को नंगे पैर खेतों में नहीं जाना चाहिए। जानवरों के साथ काम करते समय खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। नालों में सफाई करने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि पैर में कोई चोट या खरोंच हो तो ढक लें, अच्छे से पैरों की साफ-सफाई करें। यह बीमारी बहुत कम पाई जाती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें