फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में तेंदुए की दहशत!, सीसीटीवी कैमरे में आया नजर; डर के चलते घरों में कैद हुए ग्रामीण

Sat, 03 Jan 2026 08:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तेंदुआ दिखने से दहशत है। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ नजर आने के बाद ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुआ की खोज में जुटी है। 
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी सहजा के बाद गढ़ी जस्सा गांव के आसपास तेंदुआ देखे जाने पर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी हैं। विधायक ने भी गांव में पहुच वन विभाग से जानकारी ली।
विज्ञापन


चार दिन पहले गांव गढ़ी सहजा के पातीराम डिग्री कॉलेज के पास आलू के खेत में गुड्डू पर पानी लगाते समय खेत में बैठे जानवर ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में किसान घायल हो गया था। शोर मचाने पर पास में ही आलू के खेतों में पानी लगा रहे अन्य किसान दौड़ कर पहुंचे, लेकिन तब तक जानवर भागकर कहीं छिप गया। घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया। 

शुक्रवार की रात गांव गढ़ी जस्सा में सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण घरों में ही कैद हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस रात भर उसे खोजने में लगी रही। क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी गांव गढ़ी जस्सा पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों को जानवर पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की बात कही। 
विज्ञापन


गांव के प्रधान पति रिंकू सेठ ने बताया रात 10 बजे गांव गढ़ी जस्सा के रामकुमार के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ दिख रहा है। वन विभाग के महेंद्र सिंह ने बताया जानवर को पकड़े के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है, अभी तक तेंदुए की पुष्टि नहीं हो पा रही है। किसी ग्रामीण ने देखने की भी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें