फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, चरवाहों ने बीहड़ छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। चंबल के बीहड़ में इन दिनों तेंदुओं के दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। बुधवार को भी कोरथ और हथकांत क्षेत्र में चरवाहों ने तेंदुआ देखा। इसके बाद डर से चरवाहों ने बीहड़ छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को हरलालपुरा गांव के बीहड़ में तेंदुए का शव मिलने के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग की टीमें बीहड़ में पड़ताल कर लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं। वन विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इधर, बुधवार को कोरथ और हथकांत के बीहड़ में तेंदुआ देखकर चरवाहों ने बीहड़ छोड़ दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कोरथ और मऊ के बीच बीहड़ में तेंदुए ने गाय का शिकार किया है। जिसके बाद से ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत है। लोग बीहड़ में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि वन विभाग की टीम ग्रामीणों को लगातार जागरूक कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें