फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों को धरना प्रदर्शन

Sat, 15 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो22सदर तहसील में धरना देते लेखपाल।स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। लेखपाल संघ की लंबित मांगों के समाधान न होने से लेखपालों में आक्रोश है। शनिवार को प्रांतीय लेखपाल संघ के आह्वान पर सदर, सहावर और पटियाली तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तीनों तहसीलों पर लेखपाल एकत्रित हुए। सदर तहसील अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि पदनाम में बदलाव, प्रारंभिक वेतनमान में वृद्धि, एसीपी विसंगति दूर करने, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान सरकार ने नहीं किया है।
राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद भरे जाएं। स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए। यात्रा भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये मासिक हो। शासन ने 23 अगस्त 2018 को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन आज तक स्थानांतरण सूची जारी नहीं हुई है। अन्य विभागों में कर्मचारियों के तबादले पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2018 से लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

सहावर में तहसील अध्यक्ष कुलदीप के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना दिया। उन्होंने तहसील दिवस में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान सचिव वीरेंद्र सिंह,सुमित कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, जिकरुल हसन, कुशाग्र माहेश्वरी, अमित सक्सेना, पंकज सक्सेना, अनिता कुमारी, प्रियांशी गुप्ता सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे। पटियाली तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबाेधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला मंत्री आदित्य गौतम,तहसील मंत्री विवेक कुमार,नरेंद्र पाल वर्मा, अंकुर शाक्य,शुभम अग्रवाल, अनुज तोमर, आशीष चौहान, आशीष कुमार सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें