फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा करेंगे रवि

Sat, 15 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 21 कश्मीर में लाल चौक पर साइकिल के साथ खड़े रवि मिश्रा। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां के रवि मिश्रा भारत भ्रमण की यात्रा के लिए साइकिल से रवाना हुए है। वह श्रीनगर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक जाएगे। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक यात्रा पर जाने का संकल्प लिया है। वर्तमान में उनका परिवार कजाकिस्तान में है। तीन दिन पहले भारत वापस लौटने पर रवि ने परिजन से मिलने के बाद साइकिल यात्रा का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण में असंतुलन बढ़ रहा है। जल संरक्षण कैसे हो सके। हरियाली और प्रकृति बची रहे। इसी उद्देश्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा करने का लक्ष्य रखा है। उनकी साइकिल यात्रा शनिवार को प्रारंभ हो गई। पहले दिन 60 किलोमीटर यात्रा चलाने के बाद बनिहाल में लोगों से मिले। वीडियो और उनके फोटो सोशल मीडिया पर डाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें