फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने फर्जीवाड़ा कर जारी कर दिए कम आय के प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरजनपुर के ग्रामीणों ने लेखपाल प्रीती यादव पर रुपये लेकर कम आय के प्रमाण पत्र जारी करने और कार्यों के नाम पर वसूली करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर जांच कराने और लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सुरजनपुर के ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल प्रीती यादव ग्राम पंचायत में कोई भी काम बिना पैसे लिए नहीं करती हैं। उन्होंने रुपये लेकर कम आय के फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के साथ ही पात्रों के आवेदन निरस्त करने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी फेरू सिंह पुत्र जबर सिंह यूपी होमगार्ड्स में सहायक कंपनी कमांडर के पद पर तैनात हैं। लेखपाल ने रुपये लेकर उन्हें 46 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। ऐसे ही अन्य कई फर्जी प्रमाण पत्र भी जारी किए हैं।
आरोप है कि जिन लोगों ने रुपये नहीं दिए उनके आय प्रमाण पत्र के आवेदन लेखपाल ने निरस्त कर दिए। बाद में रुपये देने पर उनके प्रमाण पत्र जारी किए गए। गांव संतोषपुर निवासी इंद्रपाल पुत्र केदार सिंह, नेकराम पुत्र अतर सिंह के साथ ऐसा ही किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों ने फौती दर्ज करने के नाम पर अवैध वसूली, गांव में अपने रिस्तेदारों को लाभ पहुंचाने व लोगों के बीच लड़ाई कराने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

लेखपाल पर पट्टे की भूमि पात्रों से खाली करवाकर दूसरे लोगों देने के भी आरोप हैं। ग्रामीणों ने लेखपाल प्रीती यादव के पति पर वसूली करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की जांच कर लेखपाल के विरुद्घ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंडलायुक्त आगरा अमित गुप्ता और उप जिलाधिकारी भोगांव को भी शिकायती पत्र भेजा है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में सुनील कुमार जाटव, विनीत कुमार, हिमांशू, सचिन कुमार, राघवेंद्र सिंह, रनवीीर सिंह, सोनू कुमार, विशंभर यादव, महेश सिंह, अभयराम सिंह आदि शामिल हैं।
जो भी ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं सभी निराधार हैं। किसी भी कार्य के लिए किसी प्रकार की कोई अवैध वसूली नहीं की गई है। सभी कार्य नियम के अनुसार किए गए हैं
विज्ञापन

प्रीती यादव, लेखपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें