मैनपुरी। प्रशासन की सख्त चेतावनी के बाद भी लेखपालों ने शुक्रवार को शीतला देवी मंदिर परिसर में धरना दिया। कार्य बहिष्कार करके हड़ताल कर रहे लेखपालों ने उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शाक्य के नेतृत्व में जिले के लेखपाल शीतला देवी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। लेखपालों ने अपनी मांगों को पूरा कराने केे लिए नारेबाजी करके धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार लेखपालों की मांगों को लेकर संवेदनशील नहीं है। लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा इस संबंध में कई बार शासन को ज्ञापन दिया जा चुका है। सरकार लेखपालों से हर तरह का काम तो लेना चाहती है, लेकिन लेखपाल संघ की मंागों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है।
इस मौके पर महेश तोमर, दीपक यादव, राजीव दुबे, रक्षपाल यादव, प्रदीप सक्सैना, बसंत दुबे, पुष्पेंद्र चौहान, श्याम कुमार गुप्ता, प्रज्ञादीप, मनोज कुमार गुप्ता, ब्रजेश राठौर, जीतू प्रसाद, रामगोपाल, प्रशांत यादव, राजाराम भारती, अवनीश, देवेंद्र यादव, नीरज सिंह, नवनीत मौर्य, विनयप्रताप यादव, चंद्रकेतु, जालिम सिंह यादव मौजूद रहे।
लेखपालों की प्रमुख मांगें
- पेंशन विसंगति को दूर करना
- लेखपालों का वेतन उच्चीकरण करना
- लेखपालों को दो पहिया वाहन भत्ता देना
- राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित करना