फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SN Medical College: पैर की नस फटने से हुआ सुन्न, पांच घंटे तक चली सर्जरी...तब जाकर हुआ ठीक

Fri, 20 Sep 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और जटिल सर्जरी सफलता पूर्वक हुई। 25 वर्षीय युवक की पैर की नस फट गई थी, जिसकी वजह से पैर सुन्न हो गया था। 

 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पैर में खून का संचार बंद होने पर जटिल सर्जरी कर मरीज को दुरुस्त करने में सफलता हासिल की है। कार्डियो थोरासिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने बताया कि 25 साल का मरीज इमरजेंसी में भर्ती हुआ था। इसके दाएं पैर में खून का संचार रुक गया था, जिससे पैर सुन्न हो गया और गतिविधि बंद हो गईं। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि पैर में गोली लगने से खून की नस कट गई थी। इस पर बाएं पैर की अतिरिक्त नस निकालकर दाएं पैर में डाली और अन्य को ठीक किया। इससे पैर में खून का संचार होने लगा। ऑपरेशन में 5 घंटे समय लगा। अब मरीज पैर को हिला पा रहा है। टीम में डॉ. शिव, डॉ. शिवली, डॉ. अर्चना, डॉ. दमयंत, डाॅ. तुन, डॉ. काजल और डॉ. शाहिद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें