फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सजा ली ‘मौत की दुकान’

Sat, 25 Apr 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 मासूम की जान लेने वाले झोलाछाप ने रुई की मंडी में फिर से दुकान सजा ली है। यह झोलाछाप मरीज की मौत के मामले में जेल भी जा चुका है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की आंखाें पर पट्टी बंधी हुई है।
विज्ञापन

बीते साल रुई की मंडी, शाहगंज के रमेश चंद्र के बेटे मोनू (12) को पेट दर्द की शिकायत थी। पास ही चौधरी नामक झोलाछाप की दुकान में मोनू को दिखाया। झोलाछाप ने दवा देकर इंजेक्शन लगा दिया। इससे मोनू की तबियत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इससे भड़के अभिभावकाें ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में आरोपी पर चिकित्सकीय डिग्री नहीं मिली। तत्कालीन अपंजीकृत प्रभारी डा. आनंद वर्मा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और उसे जेल हुई। बताते हैं कि जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर से झोलाछाप सक्रिय हो गया। वहीं पर फिर से डाक्टरी शुरू कर दी है।

कैमरा देख दुकान बंद की
मौत की दुकान खोलने पर क्षेत्रीय लोगों ने अमर उजाला कार्यालय में भी शिकायत की। इसकी पड़ताल करने पहुंची टीम को क्षेत्रीय लोगों ने चौधरी नामक झोलाछाप के दवा देने की बात बताई। कैमरामैन ने दुकान का फोटो खींचा। यह देख झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। इसके पास में भी एक झोलाछाप दुकान चला रहा है। भनक लगते ही उसने भी दुकान का शटर गिरा दिया।
विज्ञापन


टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं अन्य झोलाछाप के खिलाफ संयुक्त अभियान चलेगा।
- डा. बीएस यादव, सीएमओ

सपा से जुड़ा है झोलाछाप
आरोपी झोलाछाप समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। पूर्व में छापेमारी के दौरान उसके बोर्ड पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आगरा दक्षिण समाजवादी पार्टी लिखा हुआ था। अब बिना बोर्ड के ही दुकान चला रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें