वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर एसडीएम को ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दीवानी के वकीलों ने बुधवार को जिला उपभोक्ता आयोग में कार्य नहीं किया। कार्य बहिष्कार करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। राज्य उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन में जिला उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन के आचरण में सुधार कराने की मांग की है।
बुधवार को दीवानी के वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिला उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन का व्यवहार वकीलों के प्रति सही नहीं है। लंबित मुकदमों में मनमाने तरीके से आदेश पारित किए जा रहे हैं। विरोध करने पर जिला उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन द्वारा वकीलों के साथ अभद्रता की जाती है। इससे दीवानी के वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। मध्यांचल अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले दिए गए ज्ञापन के समय सौरभ यादव, एएच हाशमी, राजीव श्रीवास्तव, शिवकुमार यादव, सुनील यादव, विपुल यादव मौजूद रहे।