फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देहात में कानून की जानकारी दें विधि छात्र

Wed, 08 May 2024 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात में कानून की जानकारी दें विधि छात्र
विज्ञापन


प्राधिकरण सचिव ने बैठक में दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव/ अपर जिला जज कमल सिंह ने बुधवार को दो लॉ कॉलेजों के प्रभारियों सहित न्यायिक अधिकारियों के साथ प्राधिकरण कार्यालय में बैठक की। कहा कि विधि का अध्ययन करने वाले छात्र देहात में लोगों को कानून की जानकारी दें। प्राधिकरण में मिलने वाली सुविधाओं को भी ग्रामीणों को बताएं।
प्राधिकरण सचिव ने कहा कि देहात में अभी भी लोगों को कानून की जानकारी नहीं है। जानकारी नहीं होने से उनका शोषण होता है। कानून के तहत मिले अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते हैं। कई मामले ऐसे होते हैं जिनका विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते से निस्तारण हो सकता है। जानकारी के अभाव में लगातार मुकदमा लड़ने से उनका धन और समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार मुकदमेबाजी होने से दोनों पक्षों के बीच तनाव भी बढ़ता है। समझौता होने से दोनों पक्षों की जीत होती है। ऐसे में जरूरी है कि विधि का अध्ययन करने वाले छात्रों के माध्यम से देहात में जागरूकता अभियान चलाया जाए। लॉ कॉलेजों के संचालक अपने विद्यालयों में इसकी व्यवस्था करें। सिविल जज/एफटीसी मोनू, अपर सिविल जज अखिल चौधरी, अपर्णा सिंह, रुबी सिंह, लॉ कॉलेज के सुनील कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, गोविंद बाथम मौजूद रहे।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष पर बचत भवन बिलासपुर में लोगों को सम्मानित करती एडीसी डॉ निधि पटेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें