साल 2022 के जाते-जाते आगरा को पुलिस कमिश्नरेट का तोहफा मिला। पहले पुलिस आयुक्त की तैनाती हुई। अपर पुलिस आयुक्त भी बने। दो नए सर्किल बासौनी और सैंया बन गए। तीन नए थाने ट्रांसयमुना, किरावली और बनने वाले हैं। नए थानों से तीन लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा। वहीं जिले में 300 सिपाही, 100 हेड कांस्टेबल, 100 एसआई और 10 निरीक्षक मिले हैं। इनकी आमद भी शुरू हो गई है। अपर पुलिस आयुक्त के अलावा दो एसीपी की वृद्धि हुई है। अभी और एसीपी आने वाले हैं। इसके साथ ही पुलिस को 70 गाड़ियां मिलने की उम्मीद है। इससे कानून व्यवस्था में सुधार होगा। पेश है आशीष शर्मा की रिपोर्ट...
पर्यटकों की सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। फतेहपुर सीकरी में पर्यटन थाना बनाने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा सिकंदरा और आगरा किला पर आउट पोस्ट बनाने का प्रस्ताव है। ताजमहल पर आउट पोस्ट को और प्रभावी किया जाना है।