फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बीते वर्ष 13.92 लाख लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कैंसर बीमारी को लेकर राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने सदन में मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि आखिर देश में कितनी मौतें कैंसर से हो रही हैं और सरकार कैंसर के उपचार के लिए क्या कर रही है। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते वर्ष 13.92 लाख लोगों ने जान गंवाई। वहीं मंत्रालय की ओर से कैंसर के उपचार के लिए किए जा रहे कार्यां से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने कैंसर से जुड़ा सवाल सदन में उठाया था। उन्होंने पूछा था कि देश में कैंसर व अन्य घातक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अगर ये सही है तो इसका आंकड़ा उपलब्ध कराने के साथ कैंसर के उपचार के लिए किए गए प्रयास और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में उन्होंने जानकारी मांगी थी।
दरअसल ये उनके संसदीय क्षेत्र मैनपुरी से जुड़ा हुआ मामला है। मैनपुरी कैंसर के मरीज बढ़ी संख्या में पाए जाते हैं। उनके सवाल पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की ओर से लिखित जवाब और आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अनुसार वर्ष 2020 में कैंसर के चलते देश भर में 13 लाख 92 हजार 179 लोगों ने जान गंवाई। वहीं 2019 में ये संख्या 13 लाख 58 हजार 415 थी। इससे साफ है कि कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ये भी बताया कि कैंसर को रोकने के लिए हरियाणा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना की। साथ ही चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान कोलकाता का दूसरा परिसर इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
नि:शुल्क या छूट पर हो रहा कैंसर का उपचार
जवाब में ये भी बताया गया कि देश में विभिन्न संस्थानों में कैंसर का उपचार या तो नि:शुल्क या फिर छूट पर किया जा रहा है। इससे मरीजों को मदद मिल रही है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत भी मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इतना ही नहीं गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों को अन्य वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें