े27एमएनपी-21-शहर में झमाझम बारिश के बीच गुजरते लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र ने आगामी पांच दिन तेज गरज और चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बारिश गर्मी से तो राहत दिला सकती है लेकिन शहर के लिए मुसीबत बन सकती है। यदि अधिक बारिश होती है तो शहर में जलभराव की समस्या हो जाएगी। वहीं मंगलवार को भी बादल छाए रहने के चलते मौसम ठंडा रहा।
विगत दो दिनों से गर्मी और उमस के कारण जिले के लोग परेशान हैं। हालांकि मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बीच-बीच में हल्की फुहार भी गिरी। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिन तक जिले में तेज गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश से धान की रोपाई का काम तेज हो जाएगा तो पांच दिन तक बारिश होने से शहर के लोगों के लिए जलभराव मुसीबत बन सकता है। जलभराव की समस्या लोगों को परेशानी में डाल सकती है।
------
दामिनी एप बताएगा बिजली गिरने की संभावना
बारिश के दौरान बिजली गिरने से हादसे होते रहते हैं। इस बार आगामी पांच दिन तक मैनपुरी में भी चमक और गरज के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने लोगों से दामिनी एप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया यह एप 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है। इसके माध्यम से दुर्घटना को टाला जा सकत है।