फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीए बकायेदारों के लिए आखिरी मौका, 17 जुलाई तक करें आवेदन, वरना रद्द होगा आवंटन

Fri, 26 Jun 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने संपत्तियों और मानचित्र स्वीकृति के डिफाल्टरों को बकाया चुकाने के लिए 17 जुलाई 2026 तक ओटीएस योजना में आवेदन का अंतिम अवसर दिया है। समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे और डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ आवंटन भी रद्द किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
एडीए कार्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की संपत्तियों और मानचित्र स्वीकृति के डिफाल्टरों के लिए बकाया चुकाने का अंतिम अवसर है। बकायेदार एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा और संपत्तियों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस


उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर लागू की गई इस योजना के तहत एडीए से नीलाम या किसी अन्य माध्यम से आवंटित संपत्तियों के बकायेदार एकमुश्त समाधान कर सकते हैं। प्राधिकरण सचिव संजय कुमार ने बताया कि ओटीएस का लाभ लेने के लिए बकायेदार ऑनलाइन वेबसाइट https://upota.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से एक की मौत; चार झुलसे


इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन की भी सुविधा दी गई है। जो लोग ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यालय में कक्ष संख्या बी-34 में संपर्क कर सकते हैं। बकायेदारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण कार्यालय में योजना के लिए विशेष काउंटर भी खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो आवंटी या बकायेदार इस योजना का लाभ नहीं उठाएंगे और डिफाल्टर बने रहेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  DL: डाक में गुम हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस, दोबारा पाने के लिए फिर देने पड़ रहे 400 रुपये; अधिकारी नहीं कर रहे सुनावई




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें