फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जमीनों पर ऐसे हो रहे कब्जे...फर्जी बैनामों की 50 शिकायतें, हेल्पलाइन नंबर पर लोग मांग रहे मदद

Tue, 28 Jan 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हुए जमीन कांड के बाद हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतों का अंबार लग गया है। फर्जी बैनामों की 50 शिकायतें आई हैं। लोग मदद मांग रहे हैं। 

 
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय से बाहर निकती एसआईटी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जमीनों के फर्जीवाड़े की 50 से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं। कहीं जमीन पर कब्जा किया गया तो कहीं कई लोगों को एक ही जमीन बेचकर मुनाफा कमाया गया। पीड़ित रकम वापसी के लिए भटक रहे हैं। कमिश्नरेट पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर यह शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन


तहसील में फर्जी बैनामों के मामले का खुलासा हुआ था। 21 जनवरी को 11 लोगों के खिलाफ थाना शाहगंज में केस दर्ज हुआ था। एसआईटी का गठन किया गया, इसके अध्यक्ष एसीपी सदर विनायक भोंसले हैं। हेल्पलाइन नंबर 9557245873 जारी किया गया। लगातार शिकायतें आ रही हैं।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 50 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। उन्हें न्यायालय जाने के लिए कहा जा रहा है। सभी से दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। जो भी आरोपी होगा, पुलिस जेल भेजेगी।
विज्ञापन


फर्जी बैनामों के खेल में 25 लोग, एसआईटी देगी नोटिस
एसआईटी पूरे फर्जीवाड़े की तह तक जाने के प्रयास में लगी है। फर्जी बैनामा कराने में काैन-काैन लोग शामिल हैं, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि वर्तमान और पूर्व कर्मचारी बाहरी लोगों की मदद से जमीनों के बैनामों में फर्जीवाड़ा करा रहे थे। इसलिए अब कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। इसके लिए एसआईटी सोमवार को भी तहसील पहुंची। टीम ने कई घंटे तक दस्तावेज खंगाले। बैनामों से संबंधित कई रजिस्टर को चेक किया। कुछ दस्तावेज कब्जे में भी लिए गए हैं। वहीं रिकार्ड मांगा गया है। कर्मचारियों की सूची मिलने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वहीं जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें