नए शहर का विस्तार करने की बनी योजना
एडीए इस भूमि पर ग्रेटर आगरा, मेडिसिटी और कन्वेंशन सेंटर के अलावा शहरी विस्तारीकरण योजना लागू करेगा। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने मुआवजा व प्रतिकर वितरण का आंकलन किया है। 750 करोड़ रुपये सीड कैपिटल की धनराशि के रूप में मिलेंगे। नए शहर की डीपीआर बनाई जाएगी। इनर रिंग रोड का निर्माण तीन चरणों में हुआ है। बुढ़ाना चौराहा से इनर रिंग रोड के दोनों तरफ 10-10 किमी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट और नए शहर का विस्तार की योजना है।
यह भी पढ़ेंः- 'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाऊंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना, छह घंटे
96 करोड़ बढ़ गई भूमि की लागत
एडीए ने इनर रिंग रोड योजना 2008-09 में शुरू की। 2011-12 में भूमि पर कब्जा लिया। 938 हेक्टेयर में 612 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा नहीं बंटा। जिसे लेकर लंबे समय से किसान आंदोलित हैं। जमीन वापस मांग रहे हैं। 2020 में 612 हेक्टेयर भूमि का प्रतिकर 520 करोड़ रुपये वितरित होना था। तीन साल में 96 करोड़ रुपये लागत बढ़ गई। अब 616 करोड़ रुपये का आकलन प्रशासन ने किया है।