फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा मुक्त कराई जमीन पर दबंगों ने दोबारा जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर दबंगों ने दोबारा से कब्जा कर लिया। वन विभाग द्वारा रोपे गए पौधों को ट्रैक्टर चला कर जोत दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके से एक ट्रैक्टर पकड़ लिया। वहीं लेखपाल द्वारा उक्त भूमि की नापजोख की गई थी। नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 दिसंबर माह में वन विभाग ने करीब 100 बीघा जमीन को किसानों के कब्जे से मुक्त कराया था। बल्लमपुर स्थित उक्त भूमि पर ब्लाक नंबर छह में करीब चार बीघा जगह में वन विभाग की ओर से पौधारोपण किया गया था। गुरुवार की रात गांव निवासी अलकेश अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और वन विभाग द्वारा रोपे गए पौधों को ट्रैक्टर से जुतवाने के साथ ही कब्जा कर लिया।
पौधे नष्ट किए जाने व जमीन पर कब्जे की जानकारी मिलने के बाद देर रात वन क्षेत्राधिकारी सिकंदर सिंह, वन दरोगा रमेश सिंह, दाताराम, संतोष दुबे, बहोरन सिंह थाना किशनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पर वन विभाग की भूमि पर जोताई के काम में लगे ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के बाद सीज कर दिया। अधिकारियों को जानकारी मिली कि लेखपाल द्वारा भी उस जमीन की नापजोख की गई है।
विज्ञापन

लेखपाल सुदेश कुमार के मुताबिक उसे एसडीएम ने नापजोख करने का आदेश दिया था। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की जमीन धारा 20 की जमीन है। इसको लेखपाल को नापने का अधिकार नहीं है। नापजोख करने वाले लेखपाल के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने भागे हुए अलकेश व साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। जमीन की नापजोख करने का लेखपाल को कोई आदेश नहीं दिया गया था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रामशकल मौर्य, एसडीएम किशनी
किसान के द्वारा जोते गए पौधों की रिकवरी की जाएगी। ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। डीएम व उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिकंदर सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें