फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खरीद- घटिया किस्म का 5 हजार कुंतल गन्ना निरस्त, चीनी मिल ने वापस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। न्यौली चीनी मिल ने लगभग 5 हजार क्विंटल गन्ना रिजेक्ट कर लौटा दिया। खरीद से पहले परीक्षण में गन्ना घटिया किस्म का मिला। चीनी मिल ने स्पष्ट किया है कि पौधा गन्ना किसी भी हाल में नहीं खरीदा जाएगा। जिले भर में चीनी मिल गन्ने की खरीद कर रही है। अब तक 1.55 लाख क्विंटल गन्ना चीनी मिल खरीद चुकी है। चीनी मिल ने जिन गन्ना किसानों को अब तक पर्चियां भेजी हैं।
विज्ञापन

उन्हें संदेश भेजा गया है कि साफ सुथरा एवं अच्छी किस्म का गन्ना ही खरीद केंद्रों पर लेकर पहुंचे। ताकि गन्ना परीक्षण में निरस्त न हो। इसके बावजूद भी कई किसान घटिया किस्म का गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंच रहे हैं। गन्ने का ऊपरी हिस्सा (अगोला) या पौधा गन्ना देखकर उन्हें लौटाया जा रहा है। गन्ना निरस्त होने के बाद कई किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि वह इस गन्ने को कहां लेकर जाएं।
लगातार भेजी जा रहीं पर्चियां
चीनी मिल गन्ना किसानों को निरंतर पर्चियां भेज रही है। अरली, सामान्य प्रजाति का गन्ना जिले में सबसे अधिक पैदा होता है। किसानों को अलग-अलग प्रजातियों के हिसाब से ही चीनी मिल पर्चियां भेज रही है।
विज्ञापन

घटिया किस्म का गन्ना होगा निरस्त
घटिया किस्म का लगभग 5 हजार कुंतल गन्ना अब तक निरस्त किया जा चुका है। किसानों को स्पष्ट बता दिया गया है कि पौधा गन्ना न लाएं और घटिया किस्म का गन्ना जिसमें अगोला अधिक होता है। वह नहीं खरीदा जाएगा- एसपी सिंह, महाप्रबंधक, चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें