एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) के तहत ब्लाक, तहसील स्तर पर लैंड बैंक तैयार करने की योजना है। इससे उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। आगरा जिला उद्योग केंद्र पर एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने व्यापारी संगठनों के साथ गुरुवार को बैठक करके रणनीति तैयार की।
राज्यमंत्री ने बताया कि आगरा में जूट के बोरों (बारदाना) का निर्माण कराया जा सकता है। शमसाबाद में लीनो बैग भी बनते हैं। एमएसएमई की योजना इसी तरह के प्रस्तावों को बढ़ावा देने की है।
बैठक में उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त जिला उद्योग शरद टंडन, दीपक अग्रवाल (प्रदेश महामंत्री, लघु उद्योग भारती), अनुराग मित्तल, एके अग्रवाल, टूरिस्ट इंडस्ट्रीज से प्रह्लाद अग्रवाल आदि के अलावा माटी बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।