बीमार श्रद्धालु का हाल जाते तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव इन दिनों ब्रज वास कर रहे हैं। उन्होंने वृंदावन में दीपावली का पर्व मनाया। वो अपने कुछ साथियों के साथ यहां आए हुए हैं।
शनिवार को वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप यादव ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बीमार श्रद्धालुओं का हाल जाना। ये श्रद्धालु चौरासी कोस ब्रजयात्रा के दौरान यमुना जल पीने से बीमार हो गए थे। इस घटना के लिए तेज प्रताप ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। यमुना महारानी को देखकर हृदय द्रवित है। उन्होंने कहा कि यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे।