कुछ देर के बाद कई युवक वहां पहुंच गए। इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। रविवार रात घटना स्थल पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदु प्रभा सिंह के साथ काफी फोर्स पहुंच गया।
घटना में पद्म सिंह (65) पुत्र रघुवीर सिंह, अमर सिंह (66) पुत्र रघुवीर सिंह, नागेंद्र सिंह पुत्र मुन्नीलाल, अंकित पुत्र नागेंद्र सिंह, अतुल पुत्र अरविंद घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सौरभ पुत्र विश्वनाथ व रचित पुत्र हप्पू यादव घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को घायलों का मेडिकल कराया।
घटना में घायल पद्य सिंह के पुत्र रोहित वर्मा ने सौरभ यादव पुत्र विश्वनाथ यादव, दिलीप यादव उर्फ पीटर पुत्र राजीव यादव, भूरा यादव पुत्र चरन सिंह यादव उर्फ गुड्डू सहित पांच नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें