फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे युवक के आतंक से परेशान है महिला टीचर, सीएम को ट्वीट कर मांगी मदद

Sat, 22 Sep 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

एक शिक्षिका को लखनऊ का युवक दो साल से परेशान कर रहा है। पहले शादी तुड़वा दी। अब विभाग में शिकायत करके बदनाम कर रहा है। पीड़िता ने दो मुकदमे भी दर्ज करा रखे हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पीड़िता ने सीएम, यूपी पुलिस और डीजीपी को ट्वीट करके युवक से बचाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शिक्षिका जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनका आरोप है कि परिवार की एक महिला के घर लखनऊ के युवक का आना-जाना था। दो साल पहले महिला ने उससे संबंध खत्म कर लिए। इस पर युवक ने धमकाना शुरू कर दिया।

संबंध टूटने के पीछे शिक्षिका को जिम्मेदार ठहराने लगा। उसे परेशान करने लगा। फेसबुक पर गलत बातें लिखकर पोस्ट कर दीं। बाद में शादी तुड़वा दी। पीड़िता ने सितंबर 2016 में छेड़छाड़, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दिसंबर 2016 में आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और मुकदमा दर्ज कराया 

वह अप्रैल 2017 में जमानत पर छूटा। अब फिर से शिक्षिका को परेशान कर रहा है। उनके खिलाफ शिक्षा विभाग में शिकायत कर दी। उन्हें बदनाम कर दिया है। मुकदमे में समझौते का भी दबाव बना रहा है। उन्होंने जुलाई में एक और मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज करा दिया। 

मगर, पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा है। इस कारण वह लगातार तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। इससे वह और उनका परिवार दहशत में है। शनिवार को सीएम, यूपी पुलिस, आगरा पुलिस, महिला मोर्चा सहित तमाम विभागों को ट्वीट कर युवक से बचाने की गुहार लगाई। शिक्षिका ने बताया कि आगरा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें