फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
26एमएनपी-09-मृतका दीपा का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा। कटरा मोहल्ला निवासी एक महिला ने सोमवार देर शाम गृहक्लेश से तंग आकर खुद को कमरे में बंद कर लिया, पंखा के कुंडा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव डुल्लामई निवासी राम बहोरन ने पुत्री दीपा (35) की शादी 15 फरवरी 2014 को कुसमरा के मोहल्ला कटरा निवासी कुलदीप गुप्ता के साथ की थी। सोमवार की देर शाम दीपा ने छत पर बने एक कमरा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद परिजन ने महिला को फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस आ गए। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया कि शादी के बाद ही ससुरालीजन पुत्री को आएदिन प्रताड़ित करते आ रहे थे। चौकी इंचार्ज कुसमरा रूपेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति कुलदीप, ससुर मदन, सास सुनीता, ननद मधु व लक्ष्मी गुप्ता के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें