फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डीजे पर डांस के दौरान विवाद, युवकों ने बरातियों को पीटा, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

Tue, 26 Apr 2022 11:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एत्माद्दौला के कछपुरा में सोमवार रात को शादी समारोह में मारपीट हो गई। कुछ युवकों ने डीजे पर डांस कर रहे बरातियों को पीट दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला के कछपुरा में सोमवार रात को एक घर में दो बहनों की बरात आई थी। डीजे पर डांस के दौरान बरातियों का मोहल्ले के युवकों से विवाद हो गया। कुछ ही देर में लात-घूंसे चलने लगे। बरातियों को युवकों ने पीट दिया। इससे अफरातफरी मच गई। शादी रुक गई। बाद में पुलिस पहुंची, तब कहीं शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

विज्ञापन


घटना सोमवार रात तकरीबन 11 बजे की है। कछपुरा में एक परिवार में दो लड़कियों की शादी थी। बरात बाहर से आई थी। नाचते-गाते बराती शादी समारोह में पहुंचे। डीजे भी लगा हुआ था। उस पर भी बराती डांस करने लगे। इस पर मोहल्ले के कुछ युवक और डांस कर रहे थे। युवकों और बरातियों में किसी बात पर विवाद हो गया।

दूल्हों ने किया शादी इनकार 

मोहल्ले के युवक एकजुट हो गए। उन्होंने बरात में आए चार-पांच युवकों की जमकर पिटाई लगा दी। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। इसके बाद बराती एक जुट हो गए। तब तक आरोपी युवक भाग गए। बरातियों से मारपीट पर दूल्हों ने शादी करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

थाना एत्माद्दौला की रामबाग चौकी के प्रभारी राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि बरातियों को समझाया गया। उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। तब वे शादी के लिए तैयार हुए। पुलिस की मौजूदगी में सभी रस्में कराई गईं। वहीं मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें