आगरा में एचआर मैनेजर रह चुकी महिला ने कंपनी संचालक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने जांच के आदेश सीओ लोहामंडी को दिए हैं।
पीड़ित महिला का आरोप है कि कंपनी संचालक मैनेजर को शादी का झांसा देकर दुबई ले गया। वहां उसने यौन शोषण किया। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया।
आरोपी कंपनी संचालक विक्रांत चाहर शाहगंज का रहने वाला है। उसकी और भी कंपनी हैं। प्लेसमेंट कंपनी में 2011 में महिला एचआर मैनेजर के पद पर नियुक्त हुई थी।