फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने गई महिला को किसी वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
14एमएनपी-05-मृतका गुड्डी देवी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज के पास रविवार की रात पानी भरने गई एक महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी पवन राठौर की 32 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी रविवार की रात करीब 11 बजे पानी भरने के लिए जा रहीं थीं। वह सड़क के दूसरी ओर लगे हैंडपंप से पानी भरने के लिए जा रहीं थीं। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हुए, इस बीच मौका पाकर चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। परिजनों की ओर से सूचना मिलने के बाद एलाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें