फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में आज लड्डू मार और लठामार होली: बरसाना में प्रतिबंधित रहेंगे वाहन, जानें कहां कर सकते हैं वाहनों को खड़ा

Mon, 27 Feb 2023 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लड्डू मार और लठामार होली को लेकर छाता से बरसाना की तरफ जाने वाले कमर्शियल/भारी वाहनों को बरसाना चौराहा से कस्बा बरसाना की तरफ पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
मथुरा में होली की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में लड्डू मार और लठामार होली पर कस्बा बरसाना में श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए 39 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। साथ ही 49 स्थानों को वाहनों के अनावश्यक प्रवेश को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार से 28 की शाम तक यह व्यवस्था रहेगी। संवाद

बरसाना में प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

- छाता बरसाना रोड (बरसाना चौराहा) : छाता से बरसाना की तरफ जाने वाले कमर्शियल/भारी वाहनों को बरसाना चौराहा से कस्बा बरसाना की तरफ पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

- नंदगांव बरसाना तिराहा : नंदगांव कोसी से बरसाना की तरफ जाने वाले कमर्शियल/भारी वाहनों को बरसाना तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

- गोवर्धन बरसाना रोड (नीमगांव तिराहा) : गोवर्धन से बरसाना की तरफ जाने वाले कमर्शियल/भारी वाहनों को नीमगांव तिराहा से बरसाना की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- राणा की प्याऊ से बरसाना की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- गोवर्धन रोड नाला से बरसाना की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- राधाबिहारी इंटर कॉलेज के सहारे नाला बैरियर से बरसाना की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित।
- कामा रोड से बरसाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रियाकुंड पुल के पास सुदामा चौक से पीली कोठी की तरफ पूर्णत: प्रतिबंधित।


नंदगांव में प्रतिबंधित रहेंगे वाहन (एक मार्च)

- राणा की प्याऊ तिराहा बरसाना रोड से नंदगांव की ओर कमर्शियल एवं भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

- जिंदल तिराहा कोसी से नंदगांव की ओर आने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- कामा-भरतपुर मार्ग से नंदगांव की ओर आने वाले कमर्शियल एवं भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- छाता एनएच-19 से बरसाना होकर नंदगांव की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें