फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंचायत सचिव मेरी मौत की जिम्मेदार...महिला अधिकारी की वजह से दी मजदूर ने जान, आत्महत्या से पहले बनाया VIDEO

Fri, 05 Sep 2025 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक मजदूर ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया है, जिसमें खुद की मौत का जिम्मेदार महिला पंचायत सचिव को ठहराया है। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। उसके माेबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें पंचायत सचिव पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खंडवाई, सिकंदरा निवासी पप्पू (40) मजदूरी करते थे। वह पत्नी रेहाना, बेटी सुहाना, सोनम और बेटे के साथ रहते थे। शुक्रवार रात उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी। पप्पू के भाई शाहरुख ने बताया कि उनकी बेटी का बिहार में जन्म हुआ था। उन्हें बेटी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना था। पंचायत सचिव लगातार टालमटोल कर रही थी।

इस पर उन्होंने 31 अगस्त को 1076 पर सचिव की शिकायत कर दी। इस बात से सचिव नाराज हो गईं। आरोप है कि फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। कुछ दिन पहले उनके भाई पप्पू के फोन से गलती से खून से लहूलुहान दर्जनों मृतक लोगों का वीडियो सचिव के व्हाट्सएप पर सेंड हो गया। सचिव ने इस पर बुधवार को रुनकता पुलिस चौकी पर पप्पू के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन


विज्ञापन




पुलिस ने चौकी आने के लिए पप्पू को फोन किया। पुलिस का फोन आने से वह दहशत में आ गया। आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया। पप्पू ने कहा कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और मोबाइल भी ठीक से चलाना नहीं जानता। उन्हें पता नहीं वीडियो कैसे चला गया। सचिव उसे फंसाने की कोशिश कर रही हैं। उसे डर है कि मुकदमे में वह जेल चला गया तो उनके छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर आ जाएंगे। पप्पू गांव-गांव घूमकर गैस चूल्हा बनाने और चूरन-चटनी बेचकर तो कभी बेलदारी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें