फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बारिश ने मचाई तबाही,  इंटर कॉलेज का कमरा गिरा; कच्चा मकान भी हुआ धराशायी

Mon, 11 Sep 2023 02:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सरस्वती इंटर कॉलेज के कमरे में मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। एक माह से रुक रुक कर हो बारिश के कारण शनिवार देर रात विद्यालय के पिछले हिस्से में बना कमरा गिर गया। रात को विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
बारिश में गिरा कच्चा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। घिरोर के दन्नाहार क्षेत्र के त्रिलोकपुर में कच्चा मकान गिर गया। गनीमत ये रही कि उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सरस्वती इंटर कॉलेज का कमरा भी गिर गया। 
विज्ञापन


त्रिलोकपुर निवासी हरीचंद्र का रविवार को कच्चा मकान बारिश के बीच गिर गया। 15 दिन पहले मकान का एक हिस्सा गिर गया था। हरीचंद्र खोखा में परचून की दुकान चालकर परिवार पालता था। उसका गांव में कच्चा मकान बना हुआ है। कच्चा मकान गिर जाने के बाद से वह परेशान है। उसने प्रशासन से मदद दिलवाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri : तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला- मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंटर कॉलेज का कमरा गिरा

विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सरस्वती इंटर कॉलेज के कमरे में मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। एक माह से रुक रुक कर हो बारिश के कारण शनिवार देर रात विद्यालय के पिछले हिस्से में बना कमरा गिर गया। रात को विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था। परिसर में बने आधा दर्जन से अधिक कमरे गिरासू स्थिति में है। कक्षों की छत पर घास खड़ी है। क्षेत्र में सबसे पुराना इंटर कॉलेज है। अधिकतर जर्जर हो चुके कमरों में ताला लगा है। विद्यालयों के तीन कक्षों में ही शिक्षण कार्य किया जा रहा हैं। अभिभावकों ने डीआईओएस से मांग की है विद्यालय का निरीक्षण कर बदहाल कमरों में मरम्मत का कार्य कराया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें