फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कृष्णा का शतक बेकार, कृष की तूफानी पारी से आरबीएस बी चैंपियन

विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच कृष
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षणार्थियों के बीच खेली गई तीन मैचों की शृंखला आरबीएस बी ने 2-1 से अपने नाम कर ली। आखिरी और तीसरे रोमांचक मुकाबले में जमकर रन बरसे। इस दौरान आरबीएस ए के कृष्णा का शतक भी काम नहीं आया। कृष की तूफानी पारी ने आरबीएस बी को शृंखला जिता दी।
विज्ञापन

तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस ए की टीम 38.3 ओवर में 293 रन बनाए। टीम के लिए कृष्णा मिश्रा ने 112 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 14 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। नैतिक ने 49 रन और सोनू यादव ने 37 रन बनाए। आरबीएस बी की ओर से गेंदबाजी में पृथ्वी शर्मा और कृष कश्यप ने चार-चार विकेट चटकाए। 294 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस बी की शुरुआत भी आक्रामक रही। टीम ने 39.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 299 रन बनाते हुए दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। जीत के नायक कृष कश्यप रहे, जिन्होंने 128 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 23 चौके और चार छक्के शामिल रहे। पृथ्वी शर्मा ने 42, शुभम चाहर ने 34 और आजाद ने 28 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। आरबीएस ए की ओर से कृषांश अग्रवाल और रोहन ने दो-दो विकेट हासिल किए। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले कृष कश्यप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बीसीसीआई लेवल-1 कोच विवेक यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, आयोजन सचिव फैसल रईस, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें