फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हॉकी में पाकिस्तान के लिए जीत अब सिर्फ ख्वाब

विज्ञापन
जगबीर सिंह
विज्ञापन
आगरा। लंदन में शुक्रवार रात प्रो हॉकी लीग में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदकर पिछले एक दशक से कायम अपनी बादशाहत पर एक और मुहर लगा दी। जीत पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन जगबीर सिंह ने कहा कि अब पाकिस्तान के लिए भारत को हराना केवल ख्वाब रह गया है।
विज्ञापन

उन्होंने ने विशेष बातचीत में कहा कि भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले की गलतियों से सबक लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआत से ही अलग रणनीति अपनाई। पाकिस्तान ने पहला गोल कर बढ़त जरूर बनाई, लेकिन उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, उसका विरोधी टीम के पास कोई जवाब नहीं था।
जगबीर सिंह ने कहा कि यूरोपीय टीमों के खिलाफ भारत आमतौर पर एशियाई आक्रमण और यूरोपीय रक्षात्मक शैली का मिश्रण अपनाता है, लेकिन पाकिस्तान के सामने भारत उसी की भाषा में आक्रामक हॉकी खेलता है। इससे पिछले दस वर्षों में पाकिस्तान भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सका है। पूर्व भारतीय कप्तान ने भारतीय टीम के सामूहिक प्रदर्शन की सराहना की। उनके अनुसार कप्तान हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक और सुखजीत सिंह ने शानदार हॉकी खेली। जगबीर सिंह ने कहा कि इस मुकाबले की सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह रही कि भारत के सातों गोल अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय टीम अब किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। मिडफील्ड, फॉरवर्ड और डिफेंस हर विभाग में मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि यदि भारतीय टीम इसी आक्रामक सोच, फिटनेस और अनुशासन के साथ आगे बढ़ती रही तो आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी स्वर्णिम सफलता हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें