मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को टॉप 10 की सूची में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार की देररात नगला कवर मोड़ के पास से चमन उर्फ मुन्ना निवासी सिकंदरपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जा से एक तमंचा और कारतूस मिले। वह गोकशी के मामले में कई बार जेल जा चुका है, उस पर 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि वह तमंचा लेकर किसी राहगीर को लूटने की फिराक में था।