फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबरः कासगंज होकर गुजरेंगी टूंडला ट्रैक की ट्रेनें, किया गया अस्थायी परिवर्तन

Thu, 05 Sep 2019 01:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली-मथुरा से वाया टूंडला-कानपुर की ओर जाने वाली दो ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह ट्रेनें अब टूंडला स्टेशन न पहुंचकर मथुरा से वाया कासगंज होते हुए कानपुर की ओर जाएंगी। रेलवे डेढ़ महीने के लिए कासगंज से गुजरेंगी। क्षेत्रीय यात्रियों के लिए अब सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन टूंडला जंक्शन स्टेशन पर रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का काफी दबाव होने के कारण दो ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह ट्रेन अब कासगंज स्टेशन होकर निकाली जाएंगी। नौ सितंबर से इन ट्रेनों का संचालन मथुरा से वाया कासगंज होते हुए शुरू कर दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:  रेलवे मेगा ब्लॉक के चलते ये गाड़ियां आज रहेंगी निरस्त, सफर से पहले पढ़ लें खबर
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्णय लिया है कि जब तक टूंडला पर रेल ट्रैक का काम पूरा नहीं हो जाएगा तब तक यह दोनों ट्रेनें कासगंज से निकाली जाएंगी। कोटा-पटना के बीच चलने वाली ट्रेन अब टूंडला न होकर कासगंज होकर निकाली जाएगी। इसके अलावा जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस संख्या 14853 सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को बाया कासगंज होकर संबंधित ट्रैक से निकाली जाएगी।
विज्ञापन

नहीं हो सकेगा आरक्षण
कासगंज। कोटा-पटना और जोधपुर-वाराणसी के बीच चलने वाली इन दोनों ट्रेनों का आरक्षण कासगंज स्टेशन से नहीं हो सकेगा। यहां से यात्री जनरल टिकट पर इन ट्रेनों में यात्रा तो कर सकेंगे। यदि गतंव्य तक जाने के लिए आरक्षण चाहिए तो कानपुर या मथुरा से आरक्षण कराना होगा।

आंकड़े की नजर से
- 9 जोड़ी ट्रेनें मथुरा-कानपुर के बीच हो रहीं हैं संचालित।
- 2 सुपरफास्ट नई ट्रेने मिलने से बढ़ेगी सहूलियत।
- 15 अक्तूबर तक डायवर्ट रहेगा ट्रेनों का रूट।

जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो सुपर फास्ट ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। कोटा और मरुधर एक्सप्रेस 9 सितंबर से 15 अक्तूबर तक बाया कासगंज होते हुए मथुरा कानपुर की ओर जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें