फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में मिक्सवेज का ऑर्डर करने से पहने जान लें ये बात

Fri, 09 Jun 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
food
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में जाकर जिस मिक्सवेज को आप बड़ा ही लजीज समझकर खाते हैं। उसे बनने के बारे में जानेंगे तो दोबारा ऑर्डर नहीं करेंगे। आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्‍न रेस्टारेंट में छापा मारकर सनसनीखेज खुलासा किया है। 
विज्ञापन


बता दें सदर बाजार आगरा के पंजाबी चूल्हा रेस्टोरेंट और जहांपनाह रेस्टोरेंट में  सड़े-गले टमाटर और कच्ची सब्जी से मिक्सवेज बनाई जा रही थी। किचिन में ही कचरे का ढेर लगा हुआ था, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। शाकाहारी-मांसाहारी भोजन एक ही साथ पकाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इन दोनों रेस्टोरेंट से तीन नमूने लेकर सुधार करने के लिए नोटिस थमाया गया है। 

एफएसडीए की टीम ने दोपहर में सदर स्थित रेस्टारेंट के खिलाफ जांच अभियान चलाया। पंजाबी चूल्हा रेस्टारेंट की किचिन का हाल देख टीम भी दंग रह गई। काने में सड़े टमाटर, बेगन, गोभी समेत अन्य कच्ची सब्जी थी। इनको ही काटकर मिक्स सब्जी बनाने की तैयारी थी। फ्रिज में बासी ग्रैवी और सब्जी मिली। यहां से सॉस और ग्रैवी का नमूना लिया। 
विज्ञापन


ऐसा ही हाल जहांपनाह रेस्टोरेंट में मिला। किचिन में ही गंदगी का ढेर लगा था, इसमें तीक्ष्ण दुर्गंध आ रही थी, मक्खी-कॉकरोच लगे हुए थे। यहां से पनीर का नमूना लिया गया है। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि वासी खाना मिला, भीषण गंदगी थी, खाने में सड़ी सब्जियां इस्तेमाल की जा रही थी। 

मांसाहारी-शाकाहारी भोजन एक साथ पकाया और रखा हुआ मिला। तीन नमूने लेकर सुधार के लिए नोटिस दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी निशीकांत, अवधेश पाराशर और जितेंद्र सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें