फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बेवर थाना का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार की शाम एसपी ने किशनी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। यहां न तो चेकिंग हो रही थी न हीं थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज क्रियाशील नजर आए। एसपी ने इस लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम एसपी कमलेश दीक्षित ने किशनी व कुसमरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। चेकिंग के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा था। थानाध्यक्ष धर्मेंद कुमार व चौकी इंचार्ज कुसमरा राजेश कुमार भी क्षेत्र में सक्रिय नहीं मिले। चौकी इंचार्ज व थानाध्यक्ष की इस लापरवाह कार्यशैली को देख एसपी का पारा चढ़ गया। तत्काल दोनों को लाइन हाजिर किए जाने के आदेश जारी कर दिए।
बेवर। रविवार को एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर देखे और अधीनस्थों को निर्देश दिए। शाम को एसपी कमलेश दीक्षित ने किशनी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर थानाध्यक्ष व कुसमरा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद वह बेवर थाना का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले एसपी ने अपराध रजिस्टर देखा और एक माह में दर्ज हुए मामले व उसमें की गई कार्रवाई के संबंध में प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली। एसपी ने वांछित व वारंटी आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई, प्रतिदिन क्षेत्र में पैदल गश्त व थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुनने व निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मैस आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम शहर में पैदल गश्त कर जनता से संवाद किया। एएसपी मधुवन कुमार, सीओ सिटी विजय पाल सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ कोतवाली से क्रिश्चियन तिराहा, बड़ा चौराहा, तांगा स्टैंड होते हुए आगरा रोड पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों व आमजन से संवाद कर समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली। वहीं मार्ग में अतिक्रमण कर रहे लोगों को चेतावनी दी गई, उनसे कहा कि अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से कहा कि वह अपनी दुकानों के बार वाहन खड़े न कराएं। पार्किंग की व्यवस्था करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें