मैनपुरी। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में 40 मरीजों को उपचार दिया गया। 11 मरीजों को भर्ती कराया गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर बच्चे और बुजुर्ग की मौत हो गई।
कुरावली के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी पीयूष कुमार के तीन दिन के पुत्र को रविवार की दोपहर सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन जिला अस्पताल लाए यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी 85 वर्षीय पवतेंद्र को शनिवार की रात सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि बुजुर्ग और बच्चों को ऐसे मौसम में रखें जहां तापमान अधिक न हो। अधिक तापमान के चलते उनकी दिक्कतें बढ़ रही हैं।