फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशनी तहसील प्रशासन ने अवैध कनेक्शन कटवाए, वकीलों ने किया हंगामा

Wed, 27 Aug 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किशनी तहसील में एसडीएम से चेंबर में नाराजगी जताते वकील।  - फोटो : किशनी तहसील में एसडीएम से चेंबर में नाराजगी जताते वकील।
विज्ञापन
किशनी। तहसील किशनी में अधिवक्ताओं के बस्तों पर लगे कटिया विद्युत कनेक्शनों पर मंगलवार शाम प्रशासन ने विद्युत निगम से कार्रवाई कराई। सभी कनेक्शनों को हटवाया गया। कार्रवाई से नाराज वकीलों ने बुधवार को एसडीएम का घेराव किया और नारेबाजी की। प्रशासन ने उनको समझाया कि न सिर्फ अधिवक्ताओं बल्कि तहसील परिसर में बने आवासों में भी कुछ अवैध कनेक्शन पाए जाने पर कटवाया गया। काफी देर तक हुई गहमागहमी के बाद अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन


एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई है। इसके तहत अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों और फोटो कॉपी की दुकानों के अवैध बिजली कनेक्शन काटने के संबंध में दो माह पूर्व ही सूचना जारी कर दी गई थी। अधिवक्ताओं ने यह आरोप लगाया कि उनके बस्तों से बिजली की केबल गायब हैं, कुर्सियां टूटी हुई हैं। कुछ पंखे भी गायब हैं। साथ ही कहा कि तहसील परिसर में अधिकारियों के आवासों में बिना वैध कनेक्शन के एयर कंडीशनर (एसी) चल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अगर उनके बस्तों की बिजली काटी गई है, तो इन आवासों की भी बिजली काटी जाए। एसडीएम ने बताया कि एसडीओ शेर सिंह और जेई विवेक कुशवाहा ने आवासों की बिजली भी काटी है। इसके बाद वकील शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें