फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिषदीय स्कूलों की छात्राएं बनेंगी शक्ति बालिका

Wed, 27 Aug 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय भटानी पर आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।  - फोटो : उच्च प्राथमिक विद्यालय भटानी पर आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के परिषदीय स्कूलों की छात्राएं शक्ति बालिका बनेंगी। मिशन शक्ति के तहत उन्हें 24 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात खेल अनुदेशकों को सौंपी गई है। प्रतिदिन जिले के 140 स्कूलों में एक घंटे का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए शक्ति बालिका बनाने का कार्य किया जाएगा। जिला समन्वयक बालिका अभिजीत जयसवाल ने बताया कि जिले में संचालित 551 उच्च प्राथमिक विद्यालय और तीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को शक्ति बालिका बनाने के लिए वर्तमान सत्र में 24 दिन एक-एक घंटे का मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में छात्राओं को अचानक होने वाले हमलों आदि से बचाव की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परिषदीय स्कूलों में तैनात खेल अनुदेशकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सभी 70 अनुदेशक प्रतिदिन दो-दो स्कूल यानी 140 स्कूलों में एक-एक घंटे का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण बुधवार से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें