फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशनी किंग्स ने 60 रनों से जीता मैच

Thu, 25 Sep 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किशनी किंग्स टीम के खिलाड़ी अमित राजपूत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए।  - फोटो : किशनी किंग्स टीम के खिलाड़ी अमित राजपूत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए।
विज्ञापन
फोटो 41 किशनी किंग्स टीम के खिलाड़ी अमित राजपूत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए। संवाद
विज्ञापन


भोगांव। रुई औद्योगिक संस्थान के खेल मैदान में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को कुरावली सुपर किंग और किशनी किंग्स के मध्य खेला गया। किशनी किंग्स ने 60 रनों जीत हासिल की। किशनी के बल्लेबाजी अमित राजपूत को मैनऑफद मैच से सम्मानित किया गया।
कुरावली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। किशनी किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 170 रन बनाए। टीम की तरफ से अमित राजपूत ने 72, गौरव ने 54 और सौरभ ने 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरावली की टीम 110 रनों पर ही सिमिट गई। टीम की और से रजनीश ने 17, मुनेंद्र ने 19 और नितिन ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के अंक को भी नहीं छू सका। किशनी किंग्स ने मैच जीतकर अगले दौरे में जगह बनाई। मैच में शानदार प्रदर्शन के करने पर किशनी के अमित राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक यादव ने दिया। मैच में आंखों देखा हाल दीपचंद्र और विवेक राजपूत ने सुनाया। अंपायरिंग की भूमिका अमन राजपूत और रवि राजपूत ने की। स्कोरिंग शिवांक पाल और दीपू ठाकुर ने की। इस दौरान प्रवल प्रताप, राजू यादव, दीपांशु यादव, अंकुर यादव, नीतेश राजपूत, ललित राजपूत, रजत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें