फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के लिए दिखाया जोश और जुनून

Thu, 25 Sep 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अंक अर्जित करने का प्रयास करते खिलाड़ी।  - फोटो : इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अंक अर्जित करने का प्रयास करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित डॉ़ किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय वाॅलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के पांचवें दिन सभी वर्गों के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। देश और विदेश के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए मैदान में जोश दिखाया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में सेंट स्टीफन स्कूल ने बीजीएचएस काडूर को 25-10, 25-12 और 25-10 से, शाह सतनाम जी बॉयस स्कूल ने सतधाम विद्या मंदिर को 25-15, 25-11 और 25-16 से, वेलाम्मल विद्यालयम् तमिलनाडु ने आरपीएस गुड़गांव की टीम को 25-16, 25-19 और 25-21 अंतर से विजय प्राप्त की। अंडर-19 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल ने श्री वशिष्ठ विद्या मंदिर को 25-23, 17-25, 25-16 और 25-19 से, सीपीएस स्कूल ने एसपीएस स्कूल की टीम को 25-10, 25-10 और 25-09, फेलोशिप मिशन स्कूल ने शकुन विद्या निकेतन की टीम को 25-08, 25-10 और 25-09 अंकों के साथ जीत हासिल की।
अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में एमएच पब्लिक स्कूल ने संजीवनी इंटरनेशनल को हराकर 25-22, 17-25, 25-12 और 25-19 से, कोलोनल्स पब्लिक स्कूल ने नॉर्थ प्वाइंट स्कूल को 25-13, 25-13 और 25-14, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल ने वेलाम्मल विद्यालयम तमिलनाडु को 25-21, 25-17 और 25-21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। मुख्य रेफरी मुल्कराज, सहायक रेफरी आकाश पाटिल, स्कोरर रवि कुमार, सहायक स्कोरर संतोष कुमार, कन्हैया लाल, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार यादव, विनोद कुमार, सविता कुमारी, ममता और रूबी की देखरेख में मैच खेले गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ़ अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डॉ. किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पॉल, विद्यांशू सौजिया, श्रेया द्विवेदी, प्रदीप कुमार, डॉ़ नेम कुमार, मुकेश यादव, योगेश कुमार यादव, हिमांशू सिंह, करिश्मा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें