फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किन्नर ने कर ली आत्महत्या, बधाई की रकम को लेकर हुआ था विवाद; ऐसे हाल में मिली लाश

Mon, 15 Jul 2024 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक किन्नर ने बधाई की रकम के विवाद में आत्महत्या कर ली। उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली किन्नर का अपने साथियों से बधाई की रकम में बंटवारे का विवाद हो गया। वह नाराज होकर कमरे में गई और फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन


बोदला के माहौर नगर की अरुण उर्फ सौम्या गुप्ता (22) किन्नर थी। घरों में बधाई मांगकर गुजर-बसर करती थी। चार साल से मेरठ में रह रही थी। मामा बालकिशन ने बताया कि 4 महीने पहले आगरा आई थी। परिजन से अलग आजमपाड़ा में किराए के कमरे में रह रही थी।

शनिवार को उसने अपनी भतीजी को फोन कर जान देने की बात कही, मगर उन्होंने मजाक समझा, वह अक्सर ऐसे बोलती रहती थी। शाम को 7 बजे किराएदारों ने फंदे से लटके होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजन ने कार्रवाई करने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें