फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: युवक की हत्या कर खेत में फेंका, इस हालत में मिली लाश

Sun, 12 Feb 2023 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक दो दिन से घर से लापता था। सरसों के खेत में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा के गांव कलवारी में रहने वाले नरेंद्र (24) की हत्या कर दी गई। वह नौ फरवरी की शाम से लापता थे। शनिवार सुबह गांव अमरपुरा स्थित सरसों के खेत में शव मिला। चेहरे, गले, हाथ और पैर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस को आशंका है कि किसी जानकार ने उसे बुलाकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। हत्या के पीछे विवाद हो सकता है।
विज्ञापन


नरेंद्र मजदूरी करता था। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह 9 फरवरी की शाम को काम करने के बाद घर आया। शाम 7 बजे नरेंद्र पिता दिनेश से काम की वजह से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद लौटा नहीं। रात करीब 10 बजे पिता ने उसके मोबाइल पर काॅल किया। मगर, किसी व्यक्ति ने उठाया। गलत नंबर मिला दिया है, कहकर काट दिया। उन्होंने दोबारा नंबर मिलाया तो फोन स्विच ऑफ हो गया।

इसके बाद परिजन ने कई परिचित और रिश्तेदारों को काॅल करके पूछा। मगर, नरेंद्र कहीं नहीं पहुंचा था। पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार की सुबह बोदला-बिचपुरी मार्गं पर गांव अमरपुरा के पास सरसों के खेत में नरेंद्र का शव मिला। इस पर परिजन और पुलिस पहुंच गए। शरीर की स्थिति वह हालात देखकर परिजन ने हत्या का शक जताया। फॉरेंसिक टीम ने भी अपने तरीके से साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - महिला सिपाही ने Instagram पर बनाई ऐसी रील, तेजी से हुई वायरल, अधिकारियों ने देखते ही कर दिया लाइन हाजिर
 

परिचित पर हत्या का शक

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। आशंका है कि नरेंद्र को किसी परिचित ने बुलाया था। इसके बाद उसे सरसों के खेत में ले जाकर हत्या कर दी। कारण पता किया जा रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

शराब के ठेके पर विवाद तो नहीं

घटनास्थल के पास ही एक शराब का ठेका है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि ठेके पर सुबह से लेकर शाम तक शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। आसपास ठेल पर भी लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। युवक आपस में झगड़ते हैं। कई बार मारपीट तक हो जाती है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि कहीं नरेंद्र का शराब पीने आए किसी शख्स से विवाद तो नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें